साहिबगंज, अप्रैल 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को परम्परागत ढंग से सतुआन पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही सूर्य देव घाट, फेरी घाट,राम घाट, बजरंग घाट में उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। गंगा घाटों व मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने इष्ट देवता को जौ,चना,मकई के सत्तू, आम का टिकोला, गुड़ ,चीनी का भोग लगाया और दान पुण्य किया। जानकारी के अनुसार मेष संक्रांति को सतुआन पर्व के तौर पर मनाया जाता है।इस दिन सत्तू खाने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- सतुआन पर गंगा में लगाई डुबकी किया दान-पुण्य यह भी पढ़ें- सतुआन पर गंगा घाट पर स्नान कर किया दान पुण्य यह भी पढ़ें- सतुआन पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.