धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सतुआन के बहाने मंगलवार को सांसद ढुलू महतो और पूर्व सांसद पीएन सिंह की मुलाकात भाजपा के सियासी गलियारे में चर्चा में है। लोकसभा चुनाव में ढुलू महतो को टिकट मिलने के बाद दोनों के बीच संबंध उतने मधुर नहीं थे। भाजपा के अंदर बदली राजनीतिक परिस्थिति के बीच मंगलवार की मुलाकात के कई सियासी मायने-मतलब निकाले जा रहे हैं। सांसद ने पूर्व सांसद को अभिभावक वाला सम्मान दिया। चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। देर तक दोनों के बीच काफी बातें हुईं। फिर दर्जनों लोगों के साथ दोनों ने प्रसाद स्वरूप सत्तू ग्रहण किया। इससे पूर्व, लाव-लश्कर के साथ सांसद मंगलवार को पूर्व सांसद के धनसार स्थित आवास पहुंचे। यह भी पढ़ें- भोक्ता पर्व में शिव के उपासकों ने दिखाई भक्ति यह मुलाकात अनायास नहीं है। पहले से तय था। इसका कुछ-कुछ संकेत तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.