सतुआनी पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा-अर्चना
साहिबगंज, अप्रैल 14 -- राजमहल। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ सतुआन पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही सूर्य देव घाट, फेरी घाट,राम घाट, बजरंग घाट में उत्तर वाहिनी गंगा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूरे विधि विधान से गंगा घाटों पर और मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने-अपने इष्ट देवता को जव,चना,मकई के सत्तू, आम का टिकोला, गुड़ ,चीनी का भोग लगाया। और दान पुण्य किया। जानकारी के अनुसार मेष संक्रांति को सतुआन पर्व के तौर पर मनाया जाता है।इस दिन सत्तू खाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है।धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है यह पर्व मेष संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा के साथ मनाया जाता है, जिससे खरमास समाप्त होता है और नए शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। यह भी पढ़ें- Satuan Sankranti 2026: सूर्य के मेष रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.