सती वियोग में शिव के तांडव और शक्तिपीठों के स्थापना की सुनाई कथा
संतकबीरनगर, मई 30 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। पवित्र मलमास (अधिमास) के शुभ अवसर पर धर्मसिंहवा के बीरा बाबा देवस्थान, मेहदूपार में आयोजित महारुद्राभिषेक एवं शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा में कथा व्यास प्रज्ञान शुक्ला 'प्रसून' ने दक्षराज प्रजापति के यज्ञ विध्वंस, माता सती के आत्मदाह, भगवान शिव के रौद्र तांडव, शक्तिपीठों की स्थापना तथा माता पार्वती के जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि अहंकार और ईश्वर के प्रति अनादर का परिणाम सदैव विनाशकारी होता है। दक्ष प्रजापति ने अपने यज्ञ में भगवान शिव का अपमान किया, जिससे आहत होकर माता सती ने योगाग्नि में अपने प्राण त्याग दिए। सती के वियोग से व्याकुल भगवान शिव उनके पार्थिव शरीर को लेकर ब्रह्मांड में तांडव करने लगे। सृष्टि की रक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.