श्रावस्ती, नवम्बर 19 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा के मिर्जापुर गांव स्थित सती माता मंदिर पर हर साल की इस बार शुक्रवार से राम विवाह महोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। महोत्सव की तैयारियों को अंतिमरूप दिया जा रहा है। रंग रोगन से लेकर मंदिर परिसर की साफ सफाई कराई जा रही है। समिति अध्यक्ष विशम्भर श्रीवास्तव ने बताया सती माता मंदिर पर 36 वर्ष राम विवाह महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। शुक्रवार रात पहले दिन नारद मोह लीला से महोत्सव का आगाज होगा। शनिवार को श्रीराम जन्म, रविवार को विश्व मित्र आगमन व ताड़का वध, सोमवार को जनकपुर में नगर दर्शन व अहिल्या उद्धरण व मंगलवार को धनुष भंग, सीता स्वयंवर का मंचन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.