औरैया, मार्च 30 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के इटैली गांव स्थित सती माता मंदिर इन दिनों गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की जीवंत मिसाल बना हुआ है। यहां हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी मन्नतें पूरी होने पर मंदिर में झंडा चढ़ाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और क्षेत्र में आपसी भाईचारे को मजबूत कर रही है। इटैली और किलमपुर गांव में मुस्लिम आबादी लगभग 15 से 20 प्रतिशत है, लेकिन यहां धर्म के आधार पर कोई दूरी नहीं दिखती। सती माता मंदिर पर लगने वाले मेले और धार्मिक आयोजनों में दोनों समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मुस्लिम समाज के महबूब अली, भीकम खान, सुरेश खान, वाहिद खान, हबीब खान और वाहिद अली सहित कई लोग बताते हैं कि जब कोई असाध्य बीमारी या अन्य बड़ी समस्या आत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.