पीलीभीत, मार्च 6 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में स्थित सती मठिया पर गुरुवार को समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। समिति के लोगों ने परिसर में हवन पूजन किया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में सभी को होली पर्व की बधाई दी गईं। इस दौरान मठिया के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। विधायक बाबूराम पासवान ने समिति के लोगों से इस संबंध में लिखकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि एसडीएम से परिसर की तूदाबंदी और जीर्णोद्धार को लेकर बात की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भी समिति को मठिया का जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया। होली मिलन कार्यक्रम में सती मठिया समिति के पदाधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.