सती प्रथा को समाप्त करने का श्रेय है राजा राममोहन राय को
कटिहार, मई 23 -- कटिहार। निज संवाददाता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय में राजा राममोहन राय की 254 वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता श्यामदेव राय ने की। अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय समाज की कट्टरता, रूढ़िवादिता एवं अंधविश्वासों को दूर करके आधुनिक भारत बनाने का उन्होंने प्रयास किया था। इन्हें आधुनिक भारतीय समाज का जन्मदाता कहा जाता है। सती प्रथा का निवारण इन्होंने ही कराया था। यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। सरकार द्वारा सती प्रथा को गैर कानूनी और दंडनीय दोषित कराया था। वे सामाजिक नेता अधिक थे या धार्मिक पुरोधा, यह निर्णय लेना कठिन है। यह भी पढ़ें- राजा राममोहन राय सच्चे अर्थों में समाज सुधारक व आधुनिक भारत के थे जनक उन्होंने 19वीं सदी में सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.