छपरा, मार्च 23 -- दाउदपुर (मांझी)। प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा स्थित जानकी धाम में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक अरविंद द्विवेदी जी महाराज ने सती दहन की मार्मिक कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जहां भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। महाराज जी ने कहा कि राजा दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव का अपमान होने पर माता सती ने उसे सहन नहीं किया और हवन कुंड में कूदकर अपने प्राणों का त्याग कर दिया। यह प्रसंग नारी के आत्मसम्मान और अटूट दांपत्य निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माता सती की कथा हमें त्याग, प्रेम और मर्यादा का संदेश देती है। एक आदर्श पत्नी के रूप में उन्होंने अपने पति के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, जो सनातन परंपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.