कन्नौज, जनवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के महुआ नगला गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लिया। सरस कथा वाचिका संगम शास्त्री जी ने अपने मधुर श्रीमुख से सती चरित्र तथा भगवान भोलेनाथ के विवाह की दिव्य कथा का वर्णन किया। कथा में सती के त्याग, समर्पण और शिव-पार्वती के मिलन की लीला का बड़ा ही मार्मिक चित्रण किया गया, जिससे श्रोता भाव-विभोर हो उठे। श्रोताओं ने सती चरित्र तथा भोले बाबा के विवाह की कथा का भरपूर रसपान किया। कथा के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं और हर्षोल्लास से जयकारे गूंजते रहे। इसी क्रम में फर्रुखाबाद से पधारे योगीराज शास्त्री जी ने सृष्टि के रहस्यमय वर्णन का विमोचन किया। उन्होंने ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना, विभिन्न लोकों के निर्माण तथा जीवात्मा के उद्भव की कथा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.