भागलपुर, अप्रैल 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शहर के सती घाट स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बीती रात एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। वहीं सती स्थान पर बजरंगबली की मूर्ति के पास लगा घंटा भी चोरी हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मालूम हो कि 10 जनवरी को भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी, जिसमें चोर दान पेटी की नकदी के साथ नाग देवता की चांदी की प्रतिमा भी ले गए थे। उस दौरान मंदिर का ताला तोड़ने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की चिप भी निकाल ली गई थी।मंदिर के पुजारी रंजन मिश्रा के अनुसार, रात में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था, लेकिन सुबह पहुंचने पर ताला टूटा मिला। घटना की सूचना पर कहलगांव थाना से 112 पुलिस की टीम सुबह में पहुंची थी। मंदिर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.