नई दिल्ली, मार्च 3 -- जब भी होली का त्योहार आपके दिमाग में आता होगा, तो मस्ती करते और एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हुए लोगों की छवि बनती होगी। जाहिर है देशभर के सभी लोग इस दिन रंगों की मस्ती में ही डूबे हुए दिखाई देते हैं। लेकिन कहते हैं ना भारत की विविधता हमेशा चौंका ही देती हैं। यहां एक ऐसी जगह भी हैं जहां पत्थरमार होली खेली जाती हैं। जी हां, यहां रंगों से नहीं बल्कि एक दूसरे पर पत्थरों की बरसात कर के होली का पर्व मनाया जाता है। बरसाने की लट्ठमार होली के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन पत्थरमार होली लोगों को हैरानी में डाल देती है। तो चलिए जानते हैं ये अनोखी परंपरा कहां निभाई जाती हैं और इसके पीछे की दिलचस्प वजह आखिर क्या है।कहां मनाई जाती है पत्थरमार होली? जहां सारे देश में एक दूसरे पर रंगों की बौछार कर के होली का त्योहार ...