सती अनुसुइया के तप और सूपनखा प्रसंग से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
इटावा औरैया, मई 24 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला रामसुंदर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के अष्टम दिवस रविवार को कथा पंडाल भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं से सराबोर हो उठा।
कथा का वर्णन कथावाचक आचार्य शशिकांत रामायणी ने रामायण व पुराणों के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन के दौरान सती अनुसुइया तथा सूपनखा प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य ने बताया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम जब महर्षि अत्रि के आश्रम पहुंचे तो वहां सती अनुसुइया ने माता सीता को पतिव्रत धर्म, त्याग, मर्यादा और नारी शक्ति का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि सती अनुसुइया का तप इतना प्रभावशाली था कि देवताओं तक को उनके समक्ष नतमस्तक होना पड़ा। माता अनुसुइया ने सीता को दिव्य वस्त्र और आभूषण भेंट कर आदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.