सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्म श्री, भाई ने कहा- काश तब मिलता जब वह जिंदा थे
नई दिल्ली, जून 23 -- अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले सतीश शाह को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री (मरणोपरांत) मिलेगा। उनके इस अवॉर्ड को सतीश के कजिन भाई अरविंद लेंगे। अरविंद का कहना है कि काश यह अवॉर्ड सतीश को तब मिलता जब वह जिंदा होते। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों सतीश शाह की पत्नी इस अवॉर्ड को नहीं लेने जा रही हैं।परिवार वाले अभी तक सदमे से नहीं उबर पाए सतीश के कजिन अरविंद ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, 'हम अभी तक (उनकी मौत के) सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनकी पत्नी को रोज देखकर हमें याद आता है कि वे किस तरह के इंसान थे। हमारा घर हंसी से भरा रहता था, अब अचानक सारी खुशी खत्म हो गई है। काफी खाली सा हो गया है। हम उनकी पत्नी(मधु शाह) को देखते हैं और वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।' यह भी पढ़ें- साराभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.