आगरा, फरवरी 28 -- पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी ओबीसी एशोसिएशन इज्जतनगर मंडल का चुनाव बरेली में संपन्न हो गया। जिसमें सतीश पाल को जिसमें मंडल मंत्री के रूप में सतीश चंद्रपाल एवं मंडल अध्यक्ष के पद पर संजय सिंह को सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इस चुनाव में कासगंज में कार्यरत रेल कर्मचारी मोहित कश्यप को मंडल उपाध्यक्ष, शीलेंद्र पॉइंट्स मैन कासगंज सिटी को संयुक्त मंडल मंत्री एवं सोनू मंडल कार्यालय मंत्री, आशीष पाल को शाखा अध्यक्ष कासगंज, धर्मवीर बघेल को शाखा उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह चुनाव गोरखपुर से आए महामंत्री रामाश्रय यादव जोनल चुनाव पर्यवेक्षक, बृजेश कुमार एवं राजेश सिंह के द्वारा संपन्न कराए गए। मंडल मंत्री लखनऊ संजय यादव, मंडल मंत्री बनारस बीएन यादव, श्रीराम सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.