सतीश बने आयोग के जिला प्रतिनिधि
औरैया, जून 27 -- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मुड़ेना रामदत्त की मड़ैया भैंसौल निवासी सतीश को औरैया का जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों ने खुशी जताई। आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) की ओर से जारी आदेश के अनुसार सतीश को अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर सतीश ने आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.