सतीश पाल चुने गए जोनल सहायक महामंत्री
आगरा, मई 10 -- गोरखपुर में संपन्न हुए पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एशोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव मे कासगंज के मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल को जोनल सहायक महामंत्री चुना गया है। अधिवेशन में संपूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे से ओबीसी रेल कर्मचारी उपस्थित हुए। जिसमें लखनऊ, वाराणसी, इज्जत नगर मंडल के कर्मचारी शामिल हुए। अधिवेशन में पर्यवेक्षक मंडल कार्मिक अधिकारी गोरखपुर गोपाल प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। जोनल महामंत्री के रूप में रामाश्रय यादव गोरखपुर से, जोनल अध्यक्ष सीपी वर्मा लखनऊ से बने हैं। इज्जतनगर मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, संयुक्त महामंत्री यशपाल सिंह सैनी एवं जोनल सहायक महामन्त्री में सतीश चंद्रपाल एवं संतोष कुमार यादव को चुना गया। कासगंज में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक के जोनल सहायक महामंत्री चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.