सतीश द्विवेदी सीबीएसई बास्केटबाल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक नियुक्त
प्रयागराज, अगस्त 3 -- इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, सूबेदारगंज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सतीश द्विवेदी को सीबीएसई क्लस्टर-4 बास्केटबाल प्रतियोगिता का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता पांच से आठ अगस्त तक बहराइच के पशुपति नगर स्थित सेंट पथिक स्कूल में होगी। सीबीएसई खेल प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. मंजीत सिंह ने सतीश द्विवेदी को आयोजन की व्यवस्थाओं, खेल संचालन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। विद्यालय के चेयरमैन विजय नारायण पांडेय, प्रबंधक मधु पांडेय और प्रधानाचार्य प्रतिमा पांडेय ने सतीश द्विवेदी को बधाई दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.