पटना, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित आवास पर जाकर पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। मौके पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...