हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सतीकुंड कनखल स्थित महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से शीघ्र कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. गीता जोशी ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी और पीजी डिप्लोमा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। प्राचार्य ने बताया कि छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...