नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित 'गुरु के आदेश' का हवाला देते हुए मंदिर परिसर में अपनी ही जीभ काट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसे लेकर अंधविश्वास, मानसिक स्थिति और सामाजिक प्रभाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भारौली निवासी 21 साल का आकाश, जो स्थानीय सरपंच उदयवीर का भतीजा बताया जा रहा है, दोपहर के समय सती माता मंदिर पहुंचा। वहां उसने अचानक चाकू निकाला और मंदिर परिसर में ही अपनी जीभ काट ली। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की जीभ पर गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.