जौनपुर, मार्च 3 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में महिला अस्पताल न होने से महिलाओं को इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त जगह उपलब्ध है। फिर भी वहां पर महिला अस्पताल स्थापित नहीं किया गया है। क्षेत्र की महिलाओं की मानें तो यहां पर महिला अस्पताल न होने से महिलाओं को विवशतावश निजी अस्पतालों में शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। यहां पर आधुनिक उपकरणों व सुविधाओं के अभाव में प्रसव कालीन व गंभीर रोगों की पीड़ा से पीड़ित महिलाओं को इलाज कराने हेतु बाहर जाना पड़ता है। कईबार तो न चाहते हुए भी पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ता है। दूर दराज इलाज कराने के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो जा रही है। कहने को तो सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र है। फिर भी यहां न तो महिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.