जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अटल औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीडा सतहरियां में निर्माणाधीन पार्क और नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्थल पर अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के पाथ-वे के किनारे-किनारे शोभाकार पौधे लगाए जाएं, जिससे पार्क का सौंदर्य बढ़े तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा पौधों की नियमित सिंचाई एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्क में स्वच्छता, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.