सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में सीसी कैमरों की मांग तेज
जौनपुर, अप्रैल 7 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उद्यमियों ने चिंता जताई है। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा)कार्यालय सहित प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे न होने से चोरी और अन्य घटनाओं का खतरा बना स्थानों पर सीसी कैमरे न होने से चोरी और अन्य घटनाओं का खतरा बना रहता है। उद्यमियों का कहना है कि कैमरों के अभाव में चोर-उचक्के आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जिससे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। इस समस्या को लेकर गुलाब चंद्र पांडेय, शत्रुघ्न मौर्य, आशीष यादव, अरविंद मौर्य,सुधांशु गुप्ता आदि ने जिला प्रशासन से जल्द सीसी कैमरे लगवाने की मांग की है। वहीं सीडी के सिविल प्रबंधन मोहम्मद शारिक हबीब ने बताया कि कैमरा लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.