मोतिहारी, मार्च 22 -- तुरकौलिया। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने बिहार प्रदेश की 67 दिवसीय शाकाहार-सदाचार व मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा के 13 वें दिन लक्ष्मीपुर बालगंगा में पधारकर सत्संग किया। उन्होंने कहा कि जब से यह सृष्टि बनी है, तब से हम सभी इस मृत्युलोक में जन्म-मरण का असीम कष्ट भोग रहे हैं। हम साधन-भजन कर प्रभु को प्राप्त करने और अपने निज देश लौटने का प्रयास करेंगे। लेकिन यहां आकर हम अपना वादा भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु की असीम कृपा से जन्म-जन्म के पुण्य के उदय होने पर ही यह दुर्लभ मनुष्य शरीर प्राप्त होता है। केवल इसी शरीर के माध्यम से अमर लोक जाने का मार्ग संभव है। मानव जीवन का उद्देश्य किसी ऐसे महात्मा या फकीर से मार्ग प्राप्त करना है, जिन्होंने साधन-भजन के द्वारा प्रभु को प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.