सतवतोभद्र महामंडल विधान का शुभारंभ
फरीदाबाद, मार्च 22 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित श्री 1008 सतवतोभद्र महामंडल विधान का शुभारंभ रविवार को रथ यात्रा के साथ हुआ। आयोजन 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगा। यात्रा गाजे-बाजे और जय जिनेंद्र के उद्घोष के साथ निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे अभिषेक और शांतिधारा पूजा से हुई। इसके बाद घट यात्रा पूजन किया गया। सुबह आठ बजे रथ यात्रा बल्लभगढ़ के बाजार स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सुबह दस बजे मंडप उद्घाटन किया गया तथा जैन मुनि द्वारा मंगल प्रवचन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.