नई दिल्ली, अगस्त 7 -- सुपरस्टार एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' सेंसर बोर्ड के साथ हुई लंबी खींचतान के बाद भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। जब OTT पर इसे रिलीज किया गया तो सिर्फ 2 दिन के भीतर इसे वहां से भी हटा दिया गया। फिल्म को बनाने में मोटी रकम खर्च की गई थी, यही वजह थी कि इसके मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस फिल्म को हुए लॉस को रिकवर करने के लिए देशभर के गुरुद्वारों में गुल्लक लगवाए गए हैं। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने साफ कहा है कि फिल्म के लिए टीम किसी भी प्रकार का पैसा, उपहार या दान स्वीकार नहीं करेगी।गुरुद्वारों में रखवाई गईं गुल्लकें पर.. फिल्ममेकर हनी त्रेहान ने बताया कि सतलुज फिल्म को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भारत और विदेशों के गुरुद्वारों में लोग गुल्लक रख रहे हैं। हनी त्रेहान ने शुक्रवार को किए ए...