सतर्क रहें, 28 को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
हरदोई, मई 25 -- हरदोई। मौसम विभाग ने 28 मई को तेज झोंकेदार हवा 50-60 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अलर्ट जारी किया है। आकाशीय बिजली गिरने व बारिश होने का यलो अलर्ट भी आया है। 29 और 30 मई को तेज झोंकेदार हवा 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने अपील की है कि जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत रहें। बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन की व्यवस्था करें, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना, जनहानि की संभावित क्षति से बचा जा सके। किसान से भी अपील की है कि इस भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात से आपने आप को सुरक्षित करते हुए फसलों/फसल की उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने का कष्ट करें। ताकि किसी प्रकार के नुकसान आदि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि तेज हवा, बारिश व् ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.