कौशाम्बी, मई 3 -- जनपद भ्रमण के दौरान शनिवार रात पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत थाना मंझनपुर क्षेत्र के अंतर्गत समदा चौराहा पहुंचे। यहां रात्रि ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस बल का अचानक निरीक्षण कर उनको जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता, मुस्तैदी एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त आदेश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सजगता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। कहा कि पुलिस बल की सतर्कता ही जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की कुंजी है। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.