सहरसा, अप्रैल 27 -- सहरसा, संवाद सूत्र। सोनवर्षा कचहरी मुख्य मार्ग पर बिशनपुर गांव के समीप शनिवार रात ग्रामीणों और गौ रक्षा दल की सतर्कता से गौ तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई। ग्रामीण युवाओं और गौ रक्षा दल के सदस्यों ने तस्करी की आशंका पर चार संदिग्ध वाहनों को रोक लिया। वाहनों के रुकते ही चालक और तस्कर गाड़ियां सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों वाहनों को जब्त कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोरहा निवासी मो सज्जाद, मो अब्बास, मो अब्दुल तालीम एवं मो गुलजार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मानसी से गायों को वाहनों पर लादकर किशनगंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.