प्रयागराज, मार्च 17 -- बंधुआ श्रम प्रथा के उन्मूलन एवं प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से गठित जनपद स्तरीय सतर्कता समिति में अवंतिका टंडन को मनोनीत सदस्य बनाया गया है। अवंतिका जिला महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष भी हैं। यह समिति जनपद में बंधुआ श्रम से संबंधित मामलों की पहचान, रोकथाम, पुनर्वास एवं जनजागरूकता के लिए कार्य करेंगी। महिला व्यापार मंडल की पल्लवी अरोड़ा, हिना खान, वंदना त्रिपाठी, पूनम गुप्ता, लता उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...