सतर्कता मलेरिया उन्मूलन का बड़ा हथियार
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर। आरडीएस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर लेक्चर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन सेमिनार सभागार में किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि सतर्कता, समय पर इलाज और बचाव ही मलेरिया जैसी बीमारी से मुक्त कर सकता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मलेरिया बीमारी से उन्मूलन को केंद्र में रखकर पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया। प्रथम स्थान खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान प्रियांशु कुमार और तृतीय स्थान रश्मि भारती ने प्राप्त किया। इन्हें प्राचार्य ने मेडल देकर सम्मानित किया। स्वर्णिका राज और अंचल कुमारी ने मलेरिया से बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- सतर्कता मलेरिया उन्मूलन का बड़ा हथियार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.