धनबाद, सितम्बर 1 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्रीय सभागार कक्ष में सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान से जुड़ी निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कार्यस्थल पर पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में ब्लॉक दो क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सुचारू संचालन सहायक प्रबंधक स्नेहा ने किया। उक्त प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...