सहरसा, फरवरी 16 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। इसमें थाना के पदाधिकारियों सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों ने भाग लिया। परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए चौकीदारों को गांवों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। उनकी सजगता से असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है। थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि चौकीदार रात में गश्ती नियमित रूप से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें। उन्होंने स्पष्ट शब्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.