मधुबनी, जनवरी 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भूकंप से होने वाली संभावित क्षति को कम करने के उद्देश्य से जिले में 15 से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सही जानकारी प्रशिक्षण और सतर्कता से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है। डीएम आनंद शर्मा ने लोगों से अपील की कि भूकंप के समय क्या करें और क्या न करें इसकी जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे यही इस अभियान का लक्ष्य है। भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जोन छह में स्थित है। इसी कारण प्रशासन ने भूकंप सुरक्षा को लेकर व्यापक और सुनियोजित जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। गुरुवार को पंडौल खेल मैदान से डीएम ने एलईडी युक्त भूकंप जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी अंचलों में भ्रमण कर वीडियो और ऑडियो माध्यम से लोगों को भ...