बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- सतर्कता और प्रतिरोध ही सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी अनहोनी पर तुरंत करें वार, शोषण की शुरुआत में ही करें विरोध बिहारशरीफ में तीन दिवसीय मुक्कामार महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू छात्राओं को आत्मविश्वास, साहस और कानूनी अधिकारों की भी दी गई जानकारी फोटो : मुक्कामार : बिहारशरीफ खंदकपर संत जोसेफ अकादमी में शुक्रवार को मुक्कामार महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बेटियां। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सतर्कता और प्रतिरोध ही हमारी सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है। किसी भी तरह की अनहोनी पर तुरंत वार करें, उसका विरोध करें। शोषण, प्रताड़ना, छेड़खानी या अन्य परेशानियों की शुरुआत में ही पूरजोर तरीके से विरोध करें। बिहारशरीफ खंदकपर संत जोसेफ अकादमी में शुक्रवार को लखनऊ रेड ब्रिगेड की संस्थापक सह आत्मरक्षा प्रशिक्षक उषा विश्वकर्म...