पीलीभीत, अप्रैल 26 -- होमगार्ड लिखित परीक्षा में दूसरे दिन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। जनपद में होमगार्ड भर्ती के लिए रविवार को जिले के कुल छह निर्धारित केंद्रों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था रही। साप्ताहिक अवकाश के बाद भी गहमागहमी बनी रही। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह से ही अपने-अपने आवंटित केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। गेट पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां पुलिस प्रशासन और तैनात स्टाफ ने गहन चेकिंग अभियान चलाया। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी, तलाशी के बाद मिला प्रवेश केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। ...