गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। मौसम में बदलाव और बदले वातावरण के बीच जिले में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक गुरुग्राम में 47 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 29 मामले अकेले सितंबर में सामने आए। यानी वर्ष के कुल संक्रमित मरीजों में बड़ी हिस्सेदारी सितंबर की है। अगस्त के अंत तक जिले में 18 मामले थे, जिसके बाद संक्रमण की रफ्तार अचानक बढ़ी। राज्य स्तर पर भी अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के मध्य तक एच1एन1 मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त तक गुरुग्राम में 12 मामले सामने आए थे। इसके बाद संक्रमण की रफ्तार तेज हुई और सितंबर में लगातार नए मा...