सतर्कता: ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले को तीन सुपर व छह जोन में बांटा
बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। ईद-उल-अजहा के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले को तीन सुपर जोन और छह जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईद की नमाज के दौरान जिलेभर की ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा, वहीं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़ और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 62 सब सेक्टर में बांटा गया है। विवादित स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.