सहरसा, जुलाई 18 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड के पुल संख्या 50 पर कॉशन लगाकर ट्रेनों का परिचालन किया जाने लगा है। ट्रेन की स्पीड सौ से घटाकर 30 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। कॉशन लगा रहने के कारण पुल पर ट्रेन धीमी रफ्तार में गुजारी जाती है। पुल के पियर में सूक्ष्म दरार दिखने के कारण सतर्कता के ख्याल से ऐसा किया जाने लगा है। बदला-धमारा घाट के बीच बागमती नदी पर स्थित यह वही पुल है जिसके पियर में सूक्ष्म दरार दिखने पर मंडल, जोन स्तर पर जांच के बाद लखनऊ से आरडीएसओ के विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम को बुलाया गया था। बीते माह आरडीएसओ लखनऊ की छह सदस्यीय विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आई थी। टीम ने लगातार आठ दिनों तक रहकर कम्प्रेसिव स्टैंड टेस्ट करते पुल की मजबूती का अ...