बाराबंकी, फरवरी 27 -- सतरिख। मंजीठा में स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्याम बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर सतरिख से भव्य श्याम यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तगण भजन-कीर्तन के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। होली उत्सव के तहत फूलों और गुलाल से विशेष आरती का आयोजन हुआ। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत श्याम भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.