लखनऊ, दिसम्बर 29 -- गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के करीब 50 हजार निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती की समस्या को समाप्त करने के लिए लेसा ने सोमवार को सतरिख रोड ट्रांसमिशन से एक नई अंडरग्राउंड केबल को चालू कर दिया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र को अभी तक केवल मलेशेमऊ ट्रांसमिशन से बिजली मिल रही थी। एकल स्रोत होने के कारण वहां फाल्ट होने पर पूरे इलाके की बिजली गुल हो जाती थी। अब नया सोर्स सक्रिय होने से उपकेंद्र के पास बिजली आपूर्ति के लिए दो विकल्प मौजूद रहेंगे। इस नई व्यवस्था से सुलभ आवास, लक्ष्मी मार्केट, गोकुल विहार, बाघामऊ और लोहनापुर सहित दर्जनों मोहल्लों के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। अब किसी एक लाइन में तकनीकी खराबी आने पर दूसरी लाइन से तत्काल सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.