देवरिया, अप्रैल 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर ब्लाक के सतरांव न्याय पंचायत की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है। राष्ट्रीय समानता दल एवं सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी भागलपुर को सौंपा, जिसमें सतरांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की मांग की गई है।प्रतिनिधियों ने बताया कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत सीमित और अपर्याप्त हैं, गंभीर बीमारियों और प्रसव के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गरीबों को इलाज कराने में दिक्कत होती है। इस दौरान राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष सं...