कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार निज संवाददाता फाल्गुन श्याम महोत्सव को लेकर पूरा शहर श्याममय हो गया है। जय श्री राधे, जय श्री श्याम के संबोधन से वातावरण भक्तिमय हो चुका है। श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव निशान शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। बीती रात भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद उठाया। धीरज सिंह राजपूत और अभिषेक शर्मा ने भजनों की गंगा बहाई। उनके भजन सुनकर श्रद्धालु मदमस्त हो गए। वृंदावन गार्डन में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का विसर्जन पंडित जयप्रकाश पांडे ने विधि विधान से किया। फूलों और गुलाल की होली का आनंद भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने उठाया। गाजा बाजा के साथ सतरंगी निशान शोभा यात्रा निकाली गई। आगे आगे घुड़सवार जय श्री श्याम के नारों के साथ चल रहे थे। 401 निशान के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.