गढ़वा, मई 17 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में रविवार को सतबहिनी विकास समिति के सभी कोटि के सदस्यों और स्थल से जुड़े श्रद्धालुओं की एक बैठक की गई। उसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने की। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति द्वारा आहूत बैठक में चालू व्यवस्था की समीक्षा एवं स्थल के लिए आवश्यक योजनाओं को लेकर लोगों से विचार आमंत्रित किए गए थे। मौके पर विधायक ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उसके लिए वह गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि स्थल का सर्वांगीण विकास होगा। तत्काल में सामुदायिक भवन के पीछे जो टीले की मिट्टी का कटाव हो रहा है उसकी सुरक्षा और जन सुविधा के सृजन के लिए छठ घाट का निर्माण कर...