गढ़वा, जून 2 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक के नेतृत्व में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी दिलीप कुमार की उपस्थिति में धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहर को और विकसित किए जाने को लेकर कई विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।

विकास योजनाओं पर चर्चा विधायक एवं समिति के लोगों ने जिला पर्यटन पदाधिकारी को नवीन यज्ञ शाला परिसर, झरना घाटी, भगवती के मुख्य मंदिर और झरना घाटी के पश्चिम मेला मैदान, सामुदायिक भवन, सहित संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। स्थल की आवश्यकता के अनुरूप अति आवश्यक योजनाओं का चयन किया गया। उससे पहले जिला पर्यटन पदाधिकारी को सतबहिनी की ऐतिहासिकता व समिति के द्वारा 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

स्थल की रमणीयता पदाधिकारी व उनके साथ आए अन्य कर्म...