गढ़वा, दिसम्बर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएनटी सेंटमेरी स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सतबहिनी मंदिर, झरना और प्राकृतिक मनोरम स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना था। यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन, सहयोग और समूह में कार्य करने की भावना को भी सीखा। यात्रा के मार्ग में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधों, पेड़-पौधों एवं फसलों का अवलोकन किया। उससे उन्हें पर्यावरण एवं कृषि से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। उनके साथ युगल विश्वकर्मा, रजत राय, अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.