पलामू, जुलाई 11 -- सतबरवा। पलामू जिले सतबरवा अंचल के करमा गांव से आठ जायरीनों का जत्था शुक्रवार की रात में मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि महेश यादव ने जायरीनों से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और विकास के लिए दुआ मांगने की का अनुरोध करते हुए विदा किया। हाजी जुम्मन मियां ने कहा कि हज करने के बाद जायरीन समाजिक कार्यों में रच-बस जाते हैं। समाजिक कार्यकर्ता सेठा यादव, डॉ.जहीदुल्लाह, वकील अहमद, मो.इकबाल, हसीबुद्दीन अंसारी, अखिलेश यादव, विकाश यादव, राजेश साहू आदि भी जायरीनों को डालटनगंज स्टेशन तक विदाई देने गए। मो.कुदूश अंसारी, मो. अलीम सिद्दिकी, मो.जमालुदीन अंसारी व मो. हनीफ अंसारी अपनी बेगम के साथ हज पर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...