पलामू, अप्रैल 21 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा में सोमवार को मेदिनीनगर के आनंद ऑटो बाइक के मैनेजिंग डायरेक्टर आकर्ष आनंद ने महावीर हीरो दोपहिया शोरूम का शुभारंभ किया। प्रोपराइटर नितीन कुमार के दादा भुनेश्वर साहू के साथ आकर्ष ने फीता काटकर कर शोरूम का उदघाटन किया। आकर्ष आनंद ने कहा कि सतबरवा तेजी से उभरता कस्बा है, बाइक शोरूम को अपग्रेडेड उदघाटन किया गया है। इसका सभी को लाभ मिलेगा। शोरूम संचालक नितीन ने ग्राहकों को सुविधा देने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। टीएसओ जयदीप, सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश सिंह चेरो, जीएम रंजन श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर राजीव सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, मंटू कुमार, प्रेम प्रकाश, अतुल कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.