सतबरवा में वेंटिलेटर में लटका मिला शव
पलामू, जून 11 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसु्लमा गांव के निर्माणरत घर के वेंटिलेटर में साड़ी का फंदा फंसाकर लटके हुए युवक का शव गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद किया है। एएसआई सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 46 बर्षीय अखिलेश सिंह दुलसुलमा गांव का रहने वाला है। उसका शव मलय डैम बांध के करीब 100 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया। संभवतः बुधवार की रात में घर पर जाकर खुला खिड़की के ऊपर चढ़कर युवक ने आत्महत्या की है। मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.